चीन में अब बैंकों, नाइटक्लबों और अस्पतालों में भी हो सकेगा विवाह पंजीकरण, जानें क्या है वजह
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन का स्थानीय प्रशासन शादी के पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक सरल और सुगम बनाने के लिए कुछ अनोखी जगहों पर मैरिज रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल रहा है। इन स्थानों में मातृत्व अस्पताल, बैंक और नाइटक्लब जैसी जगहें शामिल हैं। चीन में जन्मदर में आ रही भारी गिरावट और कामकाजी आबादी में कमी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।