चीन में अनोखा बिजनेस: लोगों की पीठ खुजलाकर हर महीने ₹14 लाख कमा रहा है यह शख्स
चीन के 32 वर्षीय झांग शियाओचियाओ ने लोगों की खुजली दूर करने का एक अजीबोगरीब काम शुरू किया है। झांग के दो केंद्रों पर प्रशिक्षित कर्मचारी ग्राहकों को बिस्तर पर लिटाकर उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों को खास नुकीले नाखूनों से खुजलाते हैं। इस एक घंटे की सेवा के बदले वे ₹4,200 वसूलते हैं, जिससे झांग की मासिक कमाई लगभग ₹14 लाख तक पहुंच जाती है।