चीन: बाढ़ के बाद स्नेक फार्म से निकले 900 सांप, दहशत में ग्रामीण
चीन के डेंगवई गांव में आई भारी बाढ़ के चलते एक स्नेक ब्रीडिंग सेंटर से करीब 900 सांप बाहर निकल आए और रिहायशी इलाकों में फैल गए। इनमें जहरीले कोबरा सांप भी शामिल हैं। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एक ग्रामीण के सांप के काटने की चपेट में आने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।