चीन: पहाड़ों और बादलों की तस्वीरें खींचकर युवक ने महीने में कमाए ₹8.5 लाख
चीन के एक 23 साल के व्लॉगर ने 'क्लाउडस्केप ऑब्ज़र्वर' के तौर पर काम करते हुए एक महीने में लगभग ₹8.5 लाख की कमाई की है। इस काम के दौरान उसे पहाड़ों, बादलों और कोहरे के शानदार दृश्यों को देखना था। व्लॉगर ने 16 जुलाई से 15 अगस्त के बीच लाओजुन पर्वत के अलग-अलग नज़ारों को अपने कैमरे में कैद किया, जिसके लिए वह सुबह 5 बजे से लेकर शाम तक पहाड़ों पर ही रहता था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस काम को 'ड्रीम जॉब' करार दिया है।