चीन ने तैयार किया 582 टन का विशाल मैग्नेट, 'कृत्रिम सूरज' की दिशा में बड़ी कामयाबी
चीन ने अपने 'कृत्रिम सूरज' प्रोजेक्ट के तहत एक 582 टन वजनी टोरोइडल फील्ड मैग्नेट का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह फ्यूजन रिएक्टर के लिए निर्मित अब तक का सबसे विशाल सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट है। D-आकार की इस कॉइल की माप 21 मीटर गुणा 12 मीटर है। चीन का मुख्य उद्देश्य 2030 तक फ्यूजन तकनीक के जरिए बिजली का उत्पादन शुरू करना है।