चीन: जिम ने शरीर की दुर्गंध की शिकायत पर शख्स की 3 साल की मेंबरशिप की रद्द
चीन से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पसीने की बदबू की वजह से एक व्यक्ति की जिम मेंबरशिप खत्म कर दी गई और उसके पैसे वापस कर दिए गए। उस व्यक्ति ने मई 2025 में 89,900 रुपये खर्च करके 3 साल का सब्सक्रिप्शन लिया था और वह हफ्ते में 5 दिन जिम जाता था। जिम प्रशासन का कहना है कि उसकी वजह से मशीनों में गंध आने लगी थी, जिसके चलते अन्य सदस्य उसके पास की मशीनों का इस्तेमाल करने से कतराते थे।