चीन के बांध प्रोजेक्ट पर भारत की चुप्पी पर ब्रह्मा चेलानी ने उठाए सवाल, रखी ये दो मांगें

जाने-माने विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए सवाल किया है कि चीन के 'वॉटर बम' को लेकर भारत खामोश क्यों है? उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में लाखों लोगों की जिंदगी और उनकी रोजी-रोटी पर मंडराते खतरे को देखते हुए, भारत सरकार को कम से कम चीन से दो मांगें करनी चाहिए। पहली, इस विशाल बांध परियोजना से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाए और दूसरी, निर्माण स्थल का दौरा करने की अनुमति दी जाए।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
चीन के बांध प्रोजेक्ट पर भारत की चुप्पी पर ब्रह्मा चेलानी ने उठाए सवाल, रखी ये दो मांगें | ShortKT