चीन की आर्थिक वृद्धि दर 3 साल के न्यूनतम स्तर पर, निर्यात बढ़ने के बाद भी सुस्त पड़ी रफ्तार
अप्रैल-जून तिमाही के दौरान चीन की वार्षिक जीडीपी ग्रोथ रेट गिरकर 4.3% पर आ गई है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है। इससे पहले जनवरी-मार्च की तिमाही में यह आंकड़ा 5% दर्ज किया गया था। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों और एआई तकनीक की वैश्विक मांग के चलते निर्यात में इजाफा हुआ है, लेकिन देश के भीतर कमजोर मांग, निवेश में कमी और रियल एस्टेट सेक्टर में जारी सुस्ती की वजह से विकास की गति धीमी हो गई है।