चीन का लॉन्ग मार्च 7A रॉकेट लॉन्च के 85 सेकंड बाद ही धमाके के साथ नष्ट हुआ
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चीन का लॉन्ग मार्च 7A रॉकेट दक्षिणी द्वीप हैनान से लॉन्च होने के महज 85 सेकंड के भीतर ही आग के गोले में तब्दील हो गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह रॉकेट एक कम्युनिकेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने के मिशन पर था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह विफल हो गया। फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है।