चीनी महंगी होनी चाहिए, डॉक्टर्स भी इसे खाने से मना करते हैं: कैलाश विजयवर्गीय
मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का मानना है कि चीनी की कीमतें काफी बढ़ जानी चाहिए, क्योंकि 40 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह है। उन्होंने दावा किया कि आज के समय में 90% लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं। विजयवर्गीय के मुताबिक, केवल बच्चों के लिए ही सीमित मात्रा में सस्ती चीनी उपलब्ध होनी चाहिए।