चीनी के थोक दाम ₹17 गिरे, पर ग्राहकों को सिर्फ ₹2 की राहत क्यों?
पिछले दो हफ्तों में चीनी की एक्स-मिल कीमतें ₹65 से गिरकर ₹48 प्रति किलो पर आ गई हैं, यानी इसमें ₹17 की कमी आई है। हालांकि, रिटेल बाजार में इसके दाम केवल ₹2 घटकर ₹62.23 तक ही पहुंचे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अभी पुराना स्टॉक बेचा जा रहा है, जिसे ऊंचे दामों पर खरीदा गया था। उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में यह पुराना स्टॉक खत्म हो जाएगा और ग्राहकों को सस्ती चीनी मिलने लगेगी।