चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने तय की स्टॉक लिमिट
बीते एक महीने के दौरान चीनी की खुदरा कीमतों में 8 से 15 फीसदी का उछाल आया है, जबकि थोक भाव में ₹400 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तेजी के पीछे मुख्य कारण इस साल चीनी का उत्पादन उम्मीद से 5 फीसदी कम होना, सालाना खपत का 280 लाख टन तक पहुंचना और 8 लाख टन चीनी का निर्यात होना है। इन हालातों को देखते हुए सरकार ने जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए स्टॉक लिमिट लागू कर दी है।