चीनी आयात पर सरकारी फैसले से शुगर शेयरों में बड़ी गिरावट, 5% तक लुढ़के स्टॉक्स
चीनी के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी का शुल्क-मुक्त आयात करने का निर्णय लिया है। इस खबर के आते ही शुक्रवार को शुगर कंपनियों के शेयरों में 5% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। बाजार में डालमिया भारत शुगर 5.47%, द्वारिकेश शुगर 4.32%, बलरामपुर चीनी मिल्स 4.15% और त्रिवेणी इंजीनियरिंग 3.82% तक नीचे गिर गए। सरकार का यह कदम बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाकर कीमतों को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।