चित्रकूट: मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक की हत्या, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चित्रकूट के मानिकपुर इलाके में मजदूरी के बकाया पैसे मांगने को लेकर हुए झगड़े में 28 वर्षीय अच्छेलाल कोल की मौत हो गई है। कथित तौर पर पिटाई के बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गांव में उपजे तनाव के मद्देनजर सुरक्षा के लिए वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।