चित्रकूट: बाढ़ के बीच मंदिर छोड़ने को तैयार नहीं पुजारी, अधिकारियों की विनती भी बेअसर

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। रामघाट स्थित बड़ा मठ मंदिर भी पानी में डूब रहा है, लेकिन वहां के पुजारी ने मंदिर से हटने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि वे भगवान को इस हाल में अकेला नहीं छोड़ सकते। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुजारी से सुरक्षित स्थान पर जाने की हाथ जोड़कर गुहार लगाई, लेकिन पुजारी अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
चित्रकूट: बाढ़ के बीच मंदिर छोड़ने को तैयार नहीं पुजारी, अधिकारियों की विनती भी बेअसर | ShortKT