चिकन के टुकड़ों को लेकर विवाद: दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान
कर्नाटक के बेलगावी में रविवार को एक पार्टी के दौरान दो दोस्तों के बीच चिकन के पीस ज्यादा खाने को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अरुण ने सीताराम के सीने में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल सीताराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अरुण को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।