चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव की ज़मानत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की ज़मानत को रद्द करने की मांग को ठुकरा दिया है। कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट को यह निर्देश दिया है कि वे लालू यादव की लंबित आपराधिक अपील को प्राथमिकता दें और अगले 6 महीनों के भीतर इस पर अपना फैसला सुनाएं। गौरतलब है कि सीबीआई की एक विशेष अदालत ने इस मामले में उन्हें साढ़े तीन साल की कैद की सजा सुनाई थी।