चाइनीज़ कहे जाने पर विरोध जताने वाली बच्ची को मिला लोगों का साथ, नए वीडियो में कहा- अब हम इंडिया हो गए
अरुणाचल प्रदेश की टिंकल गोगो का 'हमें चाइनीज़ मत बोलो, हम भारतीय हैं' वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें हर तरफ से जबरदस्त समर्थन मिला। अब बच्ची ने एक नया वीडियो पोस्ट कर सभी का आभार जताया है। वह बेहद खुश होकर कहती है, 'अब हम इंडिया हो गया, थैंक यू, आप सभी का शुक्रिया।' बच्ची के इस नए वीडियो पर भी लोग जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।