चलती कार में स्विमिंग पूल बनाकर फंसे सौरव जोशी, सोशल मीडिया पर हो रही खिंचाई
मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। इस क्लिप में वह अपने साथियों के साथ चलती कार के पिछले हिस्से को एक अस्थायी स्विमिंग पूल में बदलकर उसमें मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस हरकत के बाद जोशी को सोशल मीडिया पर काफी खरी-खोटी सुनाई जा रही है। एक यूजर ने टिप्पणी की, "भगवान...कृपया सौरव जोशी को थोड़ी समझदारी दें।" वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "कंटेंट के नाम पर कुछ भी किया जा रहा है।"