चंद्रशेखर रावण पर हमले का दावा करने वाले हिंदू नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में
सोशल मीडिया पर अभिषेक ठाकुर नाम के एक व्यक्ति का वीडियो तेजी से फैल रहा है। इसमें वह कहता सुनाई दे रहा है, 'नमक स्वादानुसार और दुश्मनी औकातानुसार, चंद्रशेखर रावण की काफी समय से पिटाई नहीं हुई है।' उसने आगे दावा किया, 'उसने चंद्रशेखर रावण पर गोली चलाई थी, लेकिन वह सही निशाने पर नहीं लगी। अगर वह गोली लग जाती, तो आज यह सब हंगामा देखने को नहीं मिलता।'