चंडीगढ़ में बड़ा आतंकी हमला टला, BKI के 3 संदिग्ध गिरफ्तार; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से करीब 6 किलो जिलेटिन स्टिक विस्फोटक, डेटोनेटर, पावर सोर्स, रिमोट कंट्रोल सिस्टम और एक पिस्तौल जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि इस साजिश को विदेश में मौजूद BKI के हैंडलर्स द्वारा तैयार किया गया था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
चंडीगढ़ में बड़ा आतंकी हमला टला, BKI के 3 संदिग्ध गिरफ्तार; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद | ShortKT