चंडीगढ़ में 'कैश लंगर': शख्स ने बांटे 500 रुपये के नोट और मुफ्त खाना
चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में अमृतसर के रहने वाले 'राजा' द्वारा आयोजित एक अनोखा 'कैश लंगर' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों को 500-500 रुपये के नोट दिए और साथ ही बर्गर व कोल्ड ड्रिंक भी मुफ्त में बांटी। राजा का कहना है कि वह साल 2019 से इस तरह की मदद कर रहे हैं और उनकी आय का प्रमुख स्रोत क्रिप्टोकरेंसी है। उन्होंने आगे पेट्रोल का लंगर लगाने की भी घोषणा की है।