'घायल' बाइक सवार की मदद करने पहुंचे व्यक्ति को लगा झटका, गंवाना पड़ा ₹1 लाख का फोन
हैदराबाद का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें 'घायल' होने का नाटक कर रहे एक बाइक सवार की मदद करना एक शख्स को बहुत महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक व्यक्ति मदद के लिए आगे बढ़ता है, तभी दूसरा शख्स उसकी जेब से करीब ₹1 लाख का मोबाइल फोन निकाल लेता है और बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो जाता है।