घने जंगलों के बीच से गुजरती वंदे भारत का सुंदर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घने हरे-भरे जंगलों और घुमावदार पटरियों के बीच से गुजरती वंदे भारत ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए Mygovindia ने लिखा कि यह प्रकृति और आधुनिक तकनीक का मिलन है। वहीं, बीजेपी सांसद नवीन जिंदल ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हरियाली के अनंत समंदर से गुजरती वंदे भारत! इस शानदार तस्वीर को देखकर हर देशवासी का दिल गर्व से भर जाता है।"