ग्वालियर: कार पर 3,400 किस करवाने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई, खुद साफ कराए निशान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी सफेद कार पर अपनी महिला मित्र से 3,400 बार किस करवाए थे। इस मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए युवक का 5,500 रुपये का चालान काटा है। इतना ही नहीं, पुलिस ने युवक से ही कार पर लगे किस के निशानों को साफ करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया था और युवक ने खुद ही कार से सभी स्टिकर और किस के निशान हटाए हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
ग्वालियर: कार पर 3,400 किस करवाने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई, खुद साफ कराए निशान | ShortKT