ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत 125वें स्थान पर, जानिए कौन से देश हैं सबसे आगे
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स का साल 2026 का नया संस्करण सामने आ गया है। दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली पासपोर्ट्स में 9 देश यूरोप से हैं, जिनमें स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, फिनलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड्स, डेनमार्क, आयरलैंड, यूके और नॉर्वे के साथ सिंगापुर का नाम शामिल है। इस इंडेक्स में कुल 197 देशों को जगह दी गई है, जिसमें भारत 125वें नंबर पर है। वहीं, अगर वैश्विक मोबिलिटी रैंकिंग की बात करें तो भारत लगभग 135वें पायदान पर आता है।