ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट तक चलती बस में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जानें पूरी घटना
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के रास्ते में एक नाबालिग छात्रा के साथ बस के अंदर गैंगरेप की वारदात सामने आई है। खबरों के अनुसार, आरोपी बस को सूरजपुर स्थित वर्कशॉप ले गए थे, जिसके बाद उन्होंने परी चौक से छात्रा को नोएडा सेक्टर-63 छोड़ने का झांसा देकर बस में बिठा लिया। इसके बाद 4 अगस्त की रात को आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट के पास सड़क पर उतार दिया।