ग्रीस: पेंशन पाने के लिए बेटे ने ढाई साल तक फ्रीज़र में छिपाए रखा पिता का शव
ग्रीस में पुलिस ने 55 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने पिता की मौत के बाद उनका शव करीब ढाई साल तक फ्रीज़र में छिपाकर रखा। आरोपी ऐसा इसलिए कर रहा था ताकि वह अपने पिता की पेंशन की रकम हासिल करता रहे। पूछताछ में शख्स ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पिता की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी और अगर वे जीवित होते तो उनकी उम्र 90 साल होती।