ग्रामीण सहकारी बैंकों के होम लोन नियमों में बदलाव की तैयारी, RBI ने जारी किया नया ड्राफ्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए ऋण संबंधी नियमों में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इस नए ड्राफ्ट के अनुसार, बैंकों की जमा राशि के आधार पर होम लोन की अधिकतम सीमा को ₹60 लाख से बढ़ाकर ₹3 करोड़ तक किया जा सकता है। इसके अलावा, बिना किसी गारंटी के दिए जाने वाले ऋणों की सीमा को कुल लोन का 15% निर्धारित किया गया है। इस प्रस्ताव पर संबंधित पक्षों से 28 अगस्त तक सुझाव और प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की गई हैं।