गो-हत्या पर पाबंदी के मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार

तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के एक फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में 1976 के सरकारी निर्देश का पालन करते हुए पूरे राज्य में गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाने को कहा था। अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 48 का उल्लेख करते हुए गायों और उनके बछड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया था।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
गो-हत्या पर पाबंदी के मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार | ShortKT