गोविंदा के 50 अफेयर भी हों तो साथ नहीं छोड़ूंगी: सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा ने 'लॉकअप 2' शो के दौरान यह बात कही कि अगर गोविंदा के 50 अफेयर भी हो जाएं, तब भी वह उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगी। सुनीता ने अपनी बात रखते हुए कहा, "यह मेरी जिंदगी है, मेरे उसूल हैं और मेरे पति हैं। मैं उन्हें डांट सकती हूं, लेकिन आखिरी सांस तक उनसे प्यार करती रहूंगी।" गौरतलब है कि इससे पहले सुनीता ने एक महिला के साथ गोविंदा के अफेयर को लेकर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था।