गोविंदा-करिश्मा की नजदीकियों पर शगुफ्ता अली का बयान, सुनीता के संयम की तारीफ की
एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने खुलासा किया है कि फिल्म 'हीरो नंबर 1' की शूटिंग के दौरान गोविंदा और करिश्मा कपूर के बीच काफी नजदीकियां देखी गई थीं। शगुफ्ता के मुताबिक, गोविंदा की पत्नी सुनीता चाहतीं तो इस मामले पर बड़ा बवाल कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, "अगर उन्हें इस बारे में जानकारी थी और फिर भी उन्होंने कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी, तो इसका मतलब है कि उस महिला ने काफी कुछ बर्दाश्त किया है।"