गोवा में ₹2 करोड़ का विला खरीदकर हर महीने ₹1 लाख कमा रहे भारतीय फाउंडर

फाउंडर और इन्वेस्टर अक्षत श्रीवास्तव ने साझा किया है कि उन्होंने साल 2023 में गोवा में ₹2 करोड़ की लागत से एक 3 बीएचके विला लिया था। इस प्रॉपर्टी को एयर बीएनबी पर लिस्ट कर वे हर महीने ₹1 लाख की कमाई कर रहे हैं। श्रीवास्तव के अनुसार, इस विला की मौजूदा बाजार कीमत ₹2.7 से ₹2.8 करोड़ के बीच पहुंच गई है और साल भर में यहां 65% ऑक्यूपेंसी बनी रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका इस विला को बेचने का कोई इरादा नहीं है।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
गोवा में ₹2 करोड़ का विला खरीदकर हर महीने ₹1 लाख कमा रहे भारतीय फाउंडर | ShortKT