गोल सेलिब्रेट करते हुए टनल में गिरा फुटबॉलर, वीडियो हुआ वायरल
ब्राजील में चल रहे मारानाओ फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी का जश्न मनाते हुए टनल में गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। गोल करने के बाद खिलाड़ी उत्साह में दूसरी तरफ कूद गया, लेकिन बाद में रेफरी ने उस गोल को ऑफसाइड बताकर रद्द कर दिया। इस हादसे में 29 वर्षीय खिलाड़ी के टखने में चोट आई है।