गोल्डमैन सैक्स ने HAL के शेयरों पर जताया भरोसा, दिया ₹5,870 का टारगेट
ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में निवेश करने की राय दी है। कंपनी ने इसके लिए ₹5,870 का लक्ष्य तय किया है, जो गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले करीब 23% की तेजी का संकेत है। आपको बता दें कि बीते 6 महीनों के दौरान इस स्टॉक में 27.11% की उछाल दर्ज की गई है।