गोरखपुर: DDU में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दारोगा ने दी धमकी, वीडियो वायरल
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमकाते हुए एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। वीडियो में नाराज दारोगा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कह रहे हैं, "इसे शांतिपूर्ण धरना कहते हो?...मैं इतनी फोर्स बुला लूंगा कि सबको ठंडा कर दूंगा...यह गोरखपुर पुलिस है।" दरअसल, प्रॉक्टर और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच हुई बहस के बाद पुलिस वहां पहुंची थी, जिसके बाद यह स्थिति बनी।