गोरखपुर की हवाई सेवाओं पर बोले योगी, रवि किशन के सफर का दिया उदाहरण

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बढ़ी एयर कनेक्टिविटी की तारीफ करते हुए बीजेपी सांसद रवि किशन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अब गोरखपुर से 14 उड़ानें संचालित हो रही हैं। योगी ने कहा कि रवि किशन का पता ही नहीं चलता कि वे कब मुंबई में हैं और कब गोरखपुर में। वे सुबह का नाश्ता मुंबई में करते हैं और दोपहर का खाना गोरखपुर में खाते हैं। मुख्यमंत्री की यह बात सुनकर सांसद रवि किशन अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
गोरखपुर की हवाई सेवाओं पर बोले योगी, रवि किशन के सफर का दिया उदाहरण | ShortKT