गोड्डा: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार की जान गई, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

झारखंड के गोड्डा में एनएच-133 फोरलेन पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 28 वर्षीय राजन मंडल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बता दें कि राजन मंडल की शादी इसी वर्ष हुई थी।

by shortkt.com
15 घंटे पहले