गोंडा: हिंदू छात्राओं से बुर्का पहनकर अश्लील डांस कराने वाला स्कूल सील
उत्तर प्रदेश के गोंडा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदू छात्राओं को बुर्का पहनाकर 'चोलिया के हुक राजाजी' गाने पर अभद्र डांस कराने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने स्कूल के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जांच के दौरान पता चला कि यह विद्यालय बिना किसी मान्यता के चलाया जा रहा था, जिसके चलते इसे सील कर दिया गया है। स्कूल प्रशासन को करीब सात दिन पहले ही इसे बंद करने का आदेश दिया गया था।