गूगल ने अपडेट की एंड्रॉयड बैकअप पॉलिसी, अब स्टोरेज कोटा में होगा शामिल
गूगल ने एंड्रॉयड ग्राहकों के लिए अकाउंट स्टोरेज से जुड़ी नई नीति लागू कर दी है। 7 जुलाई से, नए एंड्रॉयड यूज़र्स का सारा बैकअप डाटा अब उनकी गूगल अकाउंट स्टोरेज लिमिट के अंतर्गत आएगा। इससे पहले, केवल गूगल फोटोज पर सेव की गई फोटो, वीडियो और MMS फाइलें ही स्टोरेज का हिस्सा मानी जाती थीं।