गूगल अलर्ट की वजह से कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी?
कानपुर में अपनी चचेरी बहनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों की बेटियों के नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गूगल अलर्ट की सूचना पर गिरफ्तार किया। गूगल ने जांच में सहयोग करते हुए पुलिस को आरोपी का आईपी एड्रेस और आईएमईआई नंबर मुहैया कराया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने इन सभी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को अपने गूगल ड्राइव पर सुरक्षित रखा हुआ था।