गुरुग्राम पुलिस की सलाह: भारी बारिश के चलते निजी दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम देने का आग्रह
दिल्ली-एनसीआर में हो रही मूसलाधार बारिश और आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की संभावना को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों और कॉर्पोरेट दफ्तरों से अपने कर्मचारियों को कुछ दिनों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' की सुविधा देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि बारिश की वजह से शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर पानी भरने और भीषण जाम लगने की आशंका है। ऐसे में घर से काम करने की अनुमति देने से आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी।