गुरुग्राम: थार कार की चपेट में आने से घरेलू सहायिका की दर्दनाक मौत
गुरुग्राम के सेक्टर 67 स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में थार कार चला रही एक महिला ने पार्किंग में सो रही एक घरेलू सहायिका को टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली गुड्डी के रूप में हुई है, जो घरों में काम करके अपना गुजारा करती थी।