गुरुग्राम की कंपनी का इंटर्नशिप के लिए बड़ा ऑफर, 2 महीने के लिए ₹67 लाख का पैकेज
एक कंपनी आईआईटी के छात्रों को दो महीने की इंटर्नशिप के बदले ₹67 लाख का ग्रॉस सीटीसी ऑफर कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस ऑफर का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद चर्चा है कि यह गुरुग्राम की ट्रेडिंग फर्म 'क्वॉडआई' है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि कंपनी प्रतिभा के लिए इतनी बड़ी रकम दे रही है। वहीं, कई अन्य यूजर्स ने इस दावे को फर्जी बताया है।