गुरुग्राम: ओबेरॉय रियल्टी के लग्जरी प्रोजेक्ट में एक हफ्ते में ₹8109 करोड़ की बिक्री
मुंबई की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर अपना पहला प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट पेश किया है। कंपनी को इसे लॉन्च करने के केवल 7 दिनों के भीतर ही ₹8109 करोड़ की जबरदस्त बुकिंग मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 6 टावर बनाए जाएंगे, जिनमें कुल 832 फ्लैट होंगे। इन अपार्टमेंट्स की शुरुआती कीमत ₹18 करोड़ तय की गई है।