गुना में दो गुटों में खूनी संघर्ष, गर्भवती महिला के जुड़वा बच्चों की गई जान
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें सात लोग जख्मी हो गए। इस झड़प के दौरान एक गर्भवती महिला नीचे गिर गई, जिससे उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा भ्रूणों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मिली शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।