गुजरात: हिंदू और मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों को दी किडनी
अहमदाबाद में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है, जहां एक हिंदू और एक मुस्लिम महिला ने एक-दूसरे के पतियों की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान की है। अस्पताल प्रबंधन ने इस कदम को इंसानियत, आपसी भरोसे और सांप्रदायिक सौहार्द की एक बड़ी नजीर करार दिया है। इन मरीजों के अपने परिजन मेडिकल कारणों से किडनी देने में असमर्थ थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।