गुजरात में परीक्षा से पहले वायरल हुए 12 में से 11 सवाल, BAMS पेपर लीक होने की आशंका
NEET के बाद गुजरात की मशहूर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी पेपर लीक के शक में विवादों में आ गई है। यूनिवर्सिटी में BAMS के शल्य तंत्र-1 सब्जेक्ट की परीक्षा से पहले ही वॉट्सऐप पर सवाल वायरल हो गए हैं और परीक्षा में 12 में से 11 सवाल वॉट्सऐप वाले थे। यूनिवर्सिटी ने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है।