गुजरात: पत्नी बनकर रह रहे व्यक्ति की सच्चाई सामने आने पर पति ने की हत्या

गुजरात के राजकोट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद शादी करने वाले एक युवक ने अपनी 'पत्नी' की हत्या कर दी। आरोपी को जब पता चला कि उसकी पत्नी असल में एक पुरुष है, तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया। ये दोनों पिछले तीन साल से साथ रह रहे थे। आरोपी का कहना है कि उसका साथी धार्मिक व्रतों का बहाना बनाकर शारीरिक संबंध बनाने से बचता था। पुलिस के मुताबिक, युवक को तब हकीकत का पता चला जब उसने अपने साथी को शेविंग करते हुए देख लिया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
गुजरात: पत्नी बनकर रह रहे व्यक्ति की सच्चाई सामने आने पर पति ने की हत्या | ShortKT