गुजरात: छात्र को थप्पड़ मारने पर टीचर निलंबित, कान का पर्दा फटा
अहमदाबाद, गुजरात में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक ने 10वीं कक्षा के छात्र को जोर से थप्पड़ मारा। इस थप्पड़ के कारण छात्र के कान से खून बहने लगा और उसका कान का पर्दा फट गया। छात्र अपने दोस्तों के साथ बैठा था जब शिक्षक ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उसे मारा। 'आजतक' की रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और स्कूल प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया है।